सरौली चहरूम में आयोजित टीकाकरण शिविर में बच्चों व महिलाओं को लगाए गए टीके

0

Oplus_16908288

सरौली चहरूम में आयोजित टीकाकरण शिविर में बच्चों व महिलाओं को लगाए गए टीके !

कबीर रेडियो ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता ! अभियान

सरौली चहरूम, (संवाददाता) —

 

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र सरौली चहरूम में एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव हेतु आवश्यक टीके लगाए गए।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-  मनीषा चौधरी , ए.एन.एम. डॉ० प्रिया राय एवं आशा वर्करों की उपस्थिति में टीकाकरण कार्य को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर स्मार्ट संस्था द्वारा संचालित ‘सेहत सही, लाभ कई’ अभियान के अंतर्गत कबीर रेडियो की टीम भी मौके पर पहुँची। रेडियो टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया।

कबीर रेडियो के प्रोग्राम नियंत्रक समर शर्मा एवं डी. के. सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराएं तथा समय पर अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।

इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...