सेना के सम्मान के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा

0

सेना के सम्मान के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
सफी खान

बहराइच। नमामि गंगे प्रकल्प (भाजपा) के तत्वावधान में शुक्रवार को वृद्धाश्रम परिसर (नगरौर) में ऑपरेशन सिंदूर विषयक पर परिचर्चा का आयोजन कर राष्ट्र सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया तथा शांति देवी इंटर कॉलेज से बेरिया समय माता मंदिर (पुलिस लाइन) तक तिरंगा यात्रा निकालकर संगठन द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान से जन जन को जोड़ने की रणनीति बनाई गई। यात्रा मे सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की।नमामि गंगे प्रकल्प (भाजपा) की ओर से शुक्रवार को वृद्धाश्रम नगरौर में आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए आयोजक नमामि गंगे प्रकल्प अध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पाकिस्तान जो कि आतंकी देश है द्वारा पोषित आतंकवादियों द्वारा भारत को लगातार अस्थिर करने का कुचक्र रचा जा रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना लगातार मुहतोड़ जवाब दे रही है। अब समय आ गया है कि राष्ट्रवादी भारतीय जन मानस प्रधनमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो ताकि पाकिस्तान को सदैव के लिए नेस्तनाबूद किया जा सके।संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने ऑपरेशन सिंदूर को विश्व का सबस बड़ा प्रभावी आतंक विरोधी सैन्य अभियान बताते हुए विपक्षियों द्वारा भारतीय सेना के खिलाफ चलाये जा रहे नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब देने का आवाहन किया।वित्तविहीन शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे प्रायोजित आतंकी घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किए जाने की मांग की।गोष्ठी का संचालन प्रबंधक दिलीप द्विवेदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरण विद मोहम्मद सलीम द्वारा किया गया।नमामि गंगे प्रकल्प द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का समापन बेरिया समय माता मंदिर (पुलिस लाइन) परिसर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम करण टेकड़ीवाल द्वारा किया गया।आयोजित परिचर्चा व तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से सभासद सुरेश गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी नीलेश श्रीवास्तव , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी नरेंद्र मोहन आर्या समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर समय माता मंदिर परिसर (बेरिया) में राष्ट्र सुरक्षा हेतु संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...