आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली शौर्य यात्रा में लहराया तिरंगा

Oplus_16908288
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली शौर्य यात्रा में लहराया तिरंगा !
मगहर । संतकबीर नगर-
आपरेशन सिंदूर की कामयाबी की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम मगहर में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें जोश खरोश से भारी संख्या में आमजन ने हिस्सा लेकर इसे यादगार बनाया। देश भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा लोगों में देश के प्रति जज्बा पैदा कर रही थी।
मगहर कस्बे में पुलिस से निकली तिरंगा यात्रा शेरपुर, मिल चौराहा, धोबी टोला, काजीपुर, गांधी आश्रम होते हुए निर्वाण स्थली पहुंची। देश भक्ति गीतो के बीच निकली पैदल हाथ में देश की आन बान शान तिरंगा को लेकर लोग लहरा रहे थे। जिसे देख लोगो के अन्दर देश के प्रति जज्बा पैदा हो रहा था। इस यात्रा में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व चेयरमैन नुरुजज्जमा अंसारी, अश्विनी गुप्त, व्यापारी नेता विजय कांदू, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, ई. अरूण गुप्ता, विद्याधर यादव, सभासद मेंहदी हसन पप्पू, त्रिलोकी नाथ वर्मा, मो. असअद ने शामिल होकर यात्रा को भव्यता प्रदान की।