नवविवाहिता के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव।

0

नवविवाहिता के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव।

संत कबीर नगर – आज दिनांक 17 मई 2025 को धर्मसिंहवा थाना अतंर्गत बौरव्यास गांव की घटना, मृतक साधना की एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी।
आपको बताते चले कि धर्मसिंहवा थाना अंतर्गत बौरव्यास गांव में शनिवार को एक नव विवाहिता का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला।
जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतक की सास भैंस चराने गई थीं। जबकि पति और ससुर रोजी-रोटी के लिए जिले से बाहर रहते थे।
धर्मसिंहवा थाना अतंर्गत बौरव्यास निवासी सोनू चौरसिया की शादी पिछले वर्ष 23 अप्रैल 2024 को सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जगरगठिया गांव निवासी बुद्धिसागर की बेटी साधना के साथ हुई थी।
साधना के पति सोनू और ससुर हरिश्चंद्र अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करने का काम करते थे। घर पर मृतका की सास व उसके ननद की बेटी रहती थी ।
शनिवार को साधना का शव उसी के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला।
सूचना पाकर एस0ओ0 सरोज शर्मा मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
बताया जा रहा है कि घटना के दिन सास व नातिन भैंस चराने गई थी। जिस कमरे मे साधना का शव मिला वह कमरा खुला हुआ था। घटना की जानकारी तब हुई, जब नातिन पानी लेने घर आई तब लोगों को इस घटना का पता चला।
घटनास्थल पर पहुंचे सी0ओ0 मेंहदावल सर्व दवन सिंह व तहसीलदार प्रेम नारायण मौजूदगी में शव उतारने के बाद देखा गया कि साधना ने पूरी श्रृंगार कर रखी थी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...