सहायक अध्यापिका द्वारा प्रताड़ित प्रभारी अध्यापिका की बिगड़ी हालत
*सहायक अध्यापिका द्वारा प्रताड़ित प्रभारी अध्यापिका की बिगड़ी हालत।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- कैलाशपति मौर्य*
*संत कबीर नगर-* आज दिनांक 09 मई 2025 को प्रार्थिनी नीलम पांडेय द्वारा जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन देते हुए न्याय की गुहार लगाई, आपको बताते चले कि
प्रार्थिनी नीलम पांडेय कम्पोजिट विद्यालय सुबखरी विकाश क्षेत्र नाथनगर में कार्यरत है। प्रार्थिनी के ही विद्यालय में श्रीमती ममता तिवारी सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। श्रीमती ममता तिवारी द्वारा विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य से विरक्त रहकर, विद्यालय में शिक्षण कार्य, टीचरों का वीडियो आदि बेवजह बनाया जाता है, जिससे वहाँ पर स्थित अन्य शिक्षको एवं बच्चे असहज महसूस करते है। इस सम्बंध में ममता तिवारी थे मना करने पर शिक्षकों के शिक्षण कार्य व व्यक्तिगत विडियो फुटेज अपने पति रत्नेश पांडेय व अन्य लोगों को भेजकर वायरल किया जाता है।
जिससे शिक्षक असहज महसूस करती है। मना करने पर इनके व इनके पति रत्नेश पाण्डेय द्वारा IGRB पर शिकायत की जाती है जिसकी जाँच पूर्व में उच्चाधिकारियों द्वारा किया जाता रहा है, व सूचना गलत पाई जाती है।
ममता तिवारी व इनके पति आदतन शिकायतकर्ता है। व शिक्षण कार्यों मैं रुचि न लेकर शिक्षण कार्य से विखत होने के उद्देश्य से इस तरह का कृत्य प कार्य किया जाता है। जिससे वहाँ के अध्यापकों में भय व्याप्त रहता है। चूंकि ममता तिवारी उसी ग्राम सभा की ही निवासी है जिसका नाजायज फायदा इनके द्वारा उठाया जाता है। और प्रार्थनी ब्लड प्रेशर की मरीज है आगर भविष्य में कुछ भी अनहोनी होती है तो पूरी जिम्मेदारी ममता तिवारी एवं विभाग की होगी।
