तीन बाइकों की आपसी टक्कर में एक युवक की हुई मौत दूसरा घायल।
*तीन बाइकों की आपसी टक्कर में एक युवक की हुई मौत दूसरा घायल।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- कैलाशपति मौर्य*
*संत कबीर नगर-* आज दिनांक 9 मई 2025 को बेलहर थाना अंतर्गत नगर पंचायत बेलहर कला में बेलहर जंगल के पास नंदौर और रुधौली मार्ग पर आज दिन में करीब 12:30 बजे तीन बाईकों की आपसी टक्कर में मोटरसाइकिल UP 53 DX4536 बजाज पल्सर व मोटरसाइकिल होंडा UP 55 K 6656 तथा तीसरी मोटरसाइकिल मॉडल नंबर अज्ञात तीनों बाइकों का आपस में भिड़ंत हो गया।
जिसमें से दो मोटरसाइकिल चालकों को गंभीर चोटे आई स्थानीय लोगों द्वारा एक चालक को एंबुलेंस के माध्यम से मेहदावल अस्पताल भेजा गया , तथा दूसरे चालक को उसके सहयोगियों द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया।अस्पताल पहुंचे घायल चालक को डॉक्टर द्वारा अमृत घोषित कर दिया गया।
मृतक का नाम हंसराज पुत्र बहन उम्र 50 वर्ष निवासी रामवापुर सरकारी थाना बेलहर कला बताया गया।
