आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

बहराइच रू. 2813.13 करोड़ की विभिन्न योजनाओं से विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होंगे विकास कार्य

0

Oplus_16908288

बहराइच रू. 2813.13 करोड़ की विभिन्न योजनाओं से विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होंगे विकास कार्य !

ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 01 मई। वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत जनपद में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड व निर्माण खण्ड-2 के अन्तर्गत योजनावार/विधानसभावार प्रस्तावित मार्गो के नवनिर्माण, पुर्ननिर्माण, मिसिंग लिंक, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, विशेष मरम्मत, ब्लैक स्पाट, सेतु व भवन निर्माण हेतु कुल प्रस्तावित 1012 कार्यों लम्बाई 1500.470 कि.मी. तथा प्रस्तावित लागत रू. 2813.13 करोड की समीक्षा हेतु बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सम्बन्धित जनप्रतिनिधि व उनके प्रतिनिधि तथा कार्यदायी संस्थाओं व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान बताया गया कि 125 से अधिक आबादी के बसावटों को जोड़ने हेतु ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण के 472 कार्य लम्बाई 481.367 कि.मी. व प्रस्तावित लागत रू. 465.06 करोड़, ग्रामीण मार्गों के पुननिर्माण के 36 कार्य लम्बाई 81.680 कि.मी. व प्रस्तावित लागत रू. 49.39 करोड़, ग्रामीण मार्गों केे मिसिंग लिंक के 157 कार्य लम्बाई 250.810 कि.मी. व प्रस्तावित लागत रू. 247.58 करोड़, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 40 कार्य लम्बाई 432.666 कि.मी. व प्रस्तावित लागत रू. 1311.95 करोड़, चीनी मिल परिक्षेत्र योजनान्तर्गत पुर्ननिर्माण/नवनिर्माण एवं चौड़ीकरण का 01 कार्य लम्बाई 0.650 कि.मी. व प्रस्तावित लागत रू. 0.35 करोड़, विशेष मरम्मत के 211 कार्य लम्बाई 218.657 कि.मी. व प्रस्तावित लागत रू. 105.67 करोड़, ब्लैक स्पाट के 18 कार्य लम्बाई 2.800 कि.मी. व प्रस्तावित लागत रू. 27.27 करोड़, सेतुु नवनिर्माण के 74 कार्य लम्बाई 31.840 कि.मी. व प्रस्तावित लागत रू. 600.14 करोड़ तथा भवन के 03 कार्य की प्रस्तावित लागत रू. 5.90 करोड़ है।

विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत विधानसभावार प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा के दौरान डीएम मोनिका रानी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों एवं सेतु निर्माण के सम्बन्ध में मा. जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर उनके सुझाव प्राप्त कर लिये जायें। डीएम ने यह भी कहा कि विभिन्न योजनाओं/कार्यों के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों से वरीयता क्रम का निर्धारण भी करा लें ताकि बजट की उपलब्धता के अनुसार प्राथमिकता के अनुसार कार्यों/परियोजनाओं को पूर्ण कराया जा सके। डीएम ने भी सुझाव दिया कि सभी विधानसभाओं में समानुपातिक धनराशि के आधार पर कार्यों का निर्धारण किया जाय।

डीएम ने निर्माण खण्ड-1 व प्रान्तीय खण्ड के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ से पूर्व ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सम्पर्क मार्गों व पुल पुलियों की आवश्यक मरम्मत करा दी जाय ताकि बाढ़ आने पर राहत व बचाव कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की दुशवारी न आये। ब्लैक स्पाट अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र महसी, बहराइच, पयागपुर एवं कैसरगंज हेतु प्रस्तावित कुल 18 कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाना मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसलिए जिले के अन्य मार्गों विशेष रूप से गोण्डा मार्ग, जरवल रोड व हुज़ूरपुर मार्ग पर भी ब्लैक स्पाट को चिन्हित कर उन्हें भी कार्य योजना में शामिल किया जाय।

इस अवसर पर एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत प्रताप सिंह, अधि.अभि. लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड प्रदीप कुमार व निर्माण खण्ड-1 के अमर सिंह, विभाग के सहायक अभियन्ता व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story