विश्व धरोहर दिवस पर छात्रों ने दिखाया कला का जौहर

0

विश्व धरोहर दिवस पर छात्रों ने दिखाया कला का जौहर

संतकबीर नगर- मगहर-उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग लखनऊ के निर्देशन में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर द्वारा विश्व धरोहर दिवस मनाया जा रहा है।जिसके क्रम शुक्रवार को क्षेत्रीय पुरातत्व कार्यालय गोरखपुर की कार्यालय सहायक अनीता माझी के नेतृत्व में कबीर चौरा परिसर स्थित ताना बाना केंद्र के हाल में शहीद राम प्रताप सरस्वती शिशु जूनियर हाईस्कूल एवं माउंट वैली एकेडमी मगहर के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभाग करने वाले विजेताओं छात्रो को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।
क्षेत्रीय पुरात्तव कार्यालय गोरखपुर अनीता माझी ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस पर बच्चों के द्वारा स्मारकों व उत्खनन स्थलों के चित्र बनाये गये। जिसमें कक्षा 8के छात्र दीपक प्रथम, कक्षा 8 की शालिनी द्वितीय एवं कक्षा 9 राधिका विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा आफरीन खानम, अंशी जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।विद्यालय के बच्चों को कबीर से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन कराने के साथ ही कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कराते हुये पुरातात्विक स्थलों के महत्व पर प्रकाश भी डाला गया। इस मौके पर दुर्गेश सिंह, विजय तिवारी, अतुल शुक्ला, विजय रत्न शुक्ला, प्रवीण कुमार, किशन लाल किरन श्रीवास्तव, ई सुजीत गुप्ता, काजोल सिंह, राम जनक चौरसिया, रजनीश मिश्रा, नफीसा आदि के अलावा छात्र-छात्राये मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...