नहीं रहे अब्दुर्रहीम घायल बस्तवी
*नहीं रहे अब्दुर्रहीम घायल बस्तवी*
*संतकबीर नगर-मगहर*सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम बिगरा मीर निवासी 65 वर्षीय अब्दुर्रहीम घायल बस्तवी का रविवार की देर रात निधन हो गया। जिन्हें सोमवार के दिन बिगमीर स्थित कब्रिस्तान में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दफन किया गया।
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अय्यूब सर्जन ने कहा घायल बस्तवी उर्दू के अलावा भोजपुरी एवं स्थानीय बोली में गांव, बाजार, नुक्कड़, खेत खलिहान, नदी, तालाब और पनघट आदि विषय पर आसान जबान में शायरी की है। गजल शायरी इनका प्रिय क्षेत्र रहा। हम सभी पीस पार्टी दुःख के इस घडी में मरहूम के परिवार के साथ हैं तथा उनकी मग़फ़ेरत की दुआ करते हैं। इन का निधन साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।
