समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

0

समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

बस्ती-ब्लाँक सभागार साऊंघाट में शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान शैक्षिक सत्र के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ब्लाँक प्रमुख ने कहा कि शिक्षा विभाग एवं ब्लाँक के सहयोग से प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। ऐसे में सभी शिक्षक अपने लगन एवं कर्तब्य से नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें काबिल बनाएं। अगर विद्यालय में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो उसे मैं सुधारने का प्रयास करूंगा। कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर सुधार किया गया हैं। आज नन्हे, मुन्हे बच्चे विद्यालय में अच्छी सुविधा के साथ साथ बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे है। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक कर, विद्यालय की समस्या को सुधारा जाएगा। जहां भी व्यवस्था की कमी है हमें पत्र के माध्यम से अवगत कराये तथा जो भी कार्य होगा उसे करा दिया जायेगा।
खण्ड शिक्षाधिकारी धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से अभिभावकों की विशेष भूमिका और दायित्व निर्धारित किया गया है। शिक्षक का दायित्व है कि वह विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्यों को समय-समय पर विद्यालय की कार्य प्रणाली, विभिन्न प्रावधानों एवं कार्यक्रमों आदि पर जागरूक करें। विद्यालय प्रबंध समिति व शिक्षक एक साथ मिलकर काम करें। जिससे अभिभावकों एवं समुदाय को बच्चों की शिक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा सके।
इस मौके पर अशोक कुमार गौतम, राकेश पाण्डेय, प्रभात कुमार शुक्ल, रमेश कुमार शुक्ला, अभिनव उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव, राकेश दुबे, सतीश यादव, पंकज कुमार, रामफल, उमेश शुक्ला, त्रियुगीनाथ चौधरी सहित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...