असलहे के दम पर आढती की दुकान से 3 लाख की हुई लूट

0

असलहे के दम पर आढती की दुकान से 3 लाख की हुई लूट

बस्ती-

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्थित आढती की दुकान से असलहाधारी बदमाशों ने 3 लाख की लूट कर लिया हैं। यह घटना शुक्रवार दिन में 11 बजे की है। पंकज कुमार शुक्ला धान, गेहूं व अन्य अनाज के खरीद का कारोबार करते हैं। उनका कार्यालय पॉलिटेक्निक चौराहे पर है। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर पर थे। कार्यालय में कर्मचारी अनमोल चौधरी मौजूद था। अनाज खरीद के नाम पर दिन में 11 बजे पहुंचे पल्सर सवार दो लोगों ने दरवाजा खुलवाया और कार्यालय के अंदर घुस गए। इसके बाद एक बदमाश ने 315 बोर का देसी तमंचा तथा दूसरे ने पिस्टल लगा दिया। बदमाशों ने काउंटर में रखा 298700 निकाल लिया। दो व्यापारियों के अनाज बेचने की सूचना पहले ही अनमोल चौधरी मालिक पंकज शुक्ला को दिया था लेकिन उनके हाव-भाव को लेकर संदेह भी जताया था। इस दौरान संदेह होने पर पंकज कुमार शुक्ला ने पास में कुछ दूरी पर अनाज की तौल करा रहे दो स्टाफ को अपने कार्यालय भेज दिया। इन दोनों स्टाफ का बदमाशों से आमना सामना हुआ। उनके कर्मियों ने एक बदमाश से 315 बोर के कट्टे को और मोबाइल छीन लिया जबकि दूसरे बदमाश ने पिस्तौल को दिखाते हुए अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। बाइक पर जो नंबर पड़ा हुआ है वह नंबर फर्जी है। इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पुरानी बस्ती पुलिस के साथ अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...