कार्यक्रम के अन्तिम दिन लाभान्वित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

0

कार्यक्रम के अन्तिम दिन लाभान्वित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 27 मार्च। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महाराज सिंह इण्टर कालेज में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रदेश विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल व अन्य गणमान्य संभ्रान्तजन तथा अधिकारियों के साथ मॉ सरस्वती जी की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन कर तीसरे दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जयपुरिया स्कूल, रंजीत सिंह स्कूल, परिषदीय विद्यालय तथा माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वन्दना, स्वागतगीत, कतरी, रामकृष्ण नृत्य, देशभक्तिगीत तथा सांस्कृतिक विभाग की ओर से ललित मिश्रा व शिवराम एण्ड पार्टी द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रक के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार, प्रोबेशन, उद्योग व अन्य विभागों के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक पयागपुर श्री त्रिपाठी ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न और मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मिशन को आत्मसात करते हुए वर्ष 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, सुशासन और विकास की जिस यात्रा को प्रारम्भ किया था, वह आज ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के रूप में पूरे देश के समक्ष एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत हुई है। श्री त्रिपाठी ने कानून व्यवस्था का ज़िक्र करते हुए कहा कि कहा कि एन.सी.आर.बी. के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2016 की तुलना में अपराधों में प्रतिवर्ष उल्लेखनीय कमी आयी है जैसे-डकैती में 84.41 प्रतिशत, लूट में 77.43 प्रतिशत, हत्या में 41.01 प्रतिशत, बलवा की घटनाओं में 66.40 प्रतिशत, फिरौती के लिये अपहरण की घटनाओं में 54.72 प्रतिशत, दहेज हत्या में 17.08 प्रतिशत एवं बलात्कार की घटनाओं में 26.15 प्रतिशत की कमी आयी है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र की बात की जाय तो पिछले 70 वर्षों में जहां कुल मिलाकर 1,28,494 मजरों तक बिजली पहुंचाई जा सकी थी, वहीं दिसंबर 2023 तक 2,49,818 मजरों तक बिजली आपूर्ति की शत-प्रतिशत मलरों को संतृप्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012-17 के बीच 8.44 लाख कनेक्शनों के मुकाबले बीते 08 वर्षों में 165 लाख नए घरों में बिजली की रोशनी आई है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जहां पहले उत्तर प्रदेश में बिजली आना खबर बनती थी, वहीं आज बिजली जाना अखबार में छपता है। आज ग्रामीण 20.35 घंटे, तहसील- 22.36 घंटे, जनपद पर 24.00 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। श्री त्रिपाठी ने कहा नगरीय निकायों की बात की जाय तो 2017 तक कुल 14 नगर निगमों के सापेक्ष आज 17 नगर निगम गठित हैं, बीते 08 वर्षों में 125 नय नगरीय निकायों का गठन किया गया है।
जनपद बहराइच की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए श्री त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत रू. 229490.40 लाख की धनराशि व्यय कर 191242, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी रू. 32540.00 लाख व्यय कर 13016 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत रू. 7360.80 लाख की धनराशि व्यय कर 6134,गरीबों के सर पर पक्की छत का प्रबन्ध किया गया है। श्री त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षण का साक्षी बनना बनना हम सभी के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम को सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...