मगहर खिचड़ी मेले में झूले पर हो रही टिकट के नाम पर मनमानी वसूली

0

मगहर खिचड़ी मेले में झूले पर हो रही टिकट के नाम पर मनमानी वसूली !!

संतकबीर नगर- मगहर!मगहर के खिचड़ी के मेले में मनमानी चरम सीमा पर है। यहां चल रहे झूले का टिकट मनमाने तरीके से बहिसाब बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण लोग जेब ढीली करने को मजबुर और झूले के मनोरंजन से महरूम हो रहे है। किराया में अचानक उछाल आ जाने से झूले खाली चल रहे है और टिकट खिड़की तक पहुंच कर वापस आ रहे है। ऐसे कर झूला मालिक बाउंसर के वेतन व पहले दिन की भरपाई करने की कोशिश कर रहे है।
महान सुफी संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में वर्षों से परम्परागत खिचड़ी का मेला लगता है। जहां लोग श्रद्धा व आस्था के साथ ही सस्ते सामानों के मिलने की आस लेकर आते है। इनकी उम्मीदों को झूला मालिक पलीता लगा रहे है। जो मनमानी करते ही अचानक झूले को रेट को बढ़ा दिये है। हालात यह है कि बीस रुपये में मिलने वाले टिकट को अचानक बढ़ा कर पचास रुपये कर दिये है। टिकट में अचानक आई वृद्धि से न केवल लोग मनोरंज से महरूम हो रहे बल्कि खिड़की से दाम सून चौक जा रहे है। सूत्रो की माने तो यहां कम्पटीशन झूला मालिक में लगा रहता है। जब तक इनके बीच बनती है तो टिकट का रेट बढ़ जाता है। इनके बीच जैसे ही अनबन होती है और कम्पटीशन शुरू हो जाता है अचानक रेट कम हो जाता है। इसके अलावा इस वर्ष झूले मालिक अपने साथ बाउंसर को भी लाये है और उनके वेतन का इंतजाम कर रहे है और पहले दिन झूला न चलने की भरपाई को इसी टिकट के सहारे करने की कोशिश कर रहे है। जिसमें आमजन पिस रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...