मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नहरों के संचालन का किया निरीक्षण !

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नहरों के संचालन का किया निरीक्षण !
गॉव के लोगों से पानी आने के बारे में लिया जानकारी* !
बस्ती-*विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत दसौती से होकर सरयू नहर खंड चार की नहर गई हुई हैं। गॉव की मुख्य नहर से ढाई किमी लम्बा एक रजवाहा ऊँचगॉव की तरफ गया हुआ हैं। जहाँ पर मंगलवार की सुबह जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुँचें। जहाँ पर बने माइनर एवं नहर का अवलोकन किये। नहर पर मौजूद ग्रामीणों से पुंछा कि क्या नहर एवं रजवाहें में पानी आता हैं, क्या इस कड़ाके की ठंड में आप सबके बीच कम्बल का वितरण किया गया हैं। ग्रामीणों ने सरयू नहर खंड चार बॉस बल्ली के सहारे नहर को पार करते हैं को दिखलाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि नहर में पानी आता हैं। हम सबके मध्य कम्बल का वितरण नहीं किया गया। कहा कि नहर के सिल्ट की सफाई एवं नहर में पानी आता रहता हैं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा ऊँचगॉव रजवाहें एवं मुख्य नहर की साफ, सफई, चौड़ाई एवं गहराई को देखा गया। मौजूद ग्रामीणों से मंत्री ने पुंछा कि नहर के पानी से खेतों की सिंचाई आदि आप सब करते हैं कि नहीं। जिस पर ग्रामीणों ने बताया गया कि समय से पानी आता है। जिससे सिंचाई सुविधा मिल रही है।
जल मंत्री ने आम लोगों के आने जाने हेतु बस्ती शाखा एवं महुली राजवाहा के दाहिनी पटरी को चौड़ा करने का निर्देश दिया। ऊंचगांव माइनर के शीर्ष भाग एवं महुली राजवाहा नहर पर लाइनिंग के कार्य को कराने हेतु परियोजना को भेंजने का निर्देश दिया हैं। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की नहरो के पानी से तालाब को जोड़ा जाय। कहा कि इससे तालाबों में पानी भरा रहेगा और किसान के सिंचाई की सुविधा भी मिल जाएगी। जिस पर अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम ने मंत्री जी को बताया कि बस्ती जिले के पॉच तालाबों को चिन्हित किया गया है। जिसमें ऊंचगांव माइनर के टेल भाग को नारियाव ताल से जोड़कर लगभग 300 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कृषको को सिंचाई का भरपूर लाभ मिल सकेगा। जिस पर मंत्री ने अधिशासी अभियन्ता राकेश कुमार गौतम को निर्देशित किया कि उक्त कार्यों की परियोजना अतिशीघ्र तैयार करके भेजें।