विद्युत की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत ।

0

धनघटा –  सन्तकबीर नगर।

धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसी (डिहवा) निवासी 48 वर्षीय दयाशंकर उर्फ लालू पुत्र रामाश्रय की गुरुवार सुबह टुल्लू पंप से पानी का छिड़काव करते समय विद्युत की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर स्थित में परिजन श्री राय को आनन फानन में सीएचसी मलौली हॉस्पिटल लेकर गये लेकिन जांच के बाद डाक्टर ने श्री राय को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। सिरसी गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। सीएचसी हैंसर से परिजन शव को घर लेकर पहुंचे और घटना की सूचना धनघटा पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को दयाशंकर राय उर्फ लालू राय के चचेरे भाई उमेश राय का ब्रह्मभोज था। गुरुवार को घर पर बरखी की तैयारी में लोग लगे थे। उसी दौरान देवीशंकर राय उर्फ लालू राय टुल्लू पंप से दरवाजे पर पानी का छिड़काव कर रहे थे उसी समय वह विद्युत की चपेट में आ गए। दयाशंकर राय उर्फ लालू राय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से उनके तीन बेटे व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस घटना से पत्नी की जहां दुनिया उजड़ गयी। वही बेटो के सिर से पिता का साया ‌हट गया। गांव में मातम छा गया। दयाशंकर राय उर्फ लालू राय डिहवा में फर्नीचर की दुकान चलाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...