हाईवोल्टेज विद्युत की चपेट में आने से राजगीर की मौत ।

0

धनघटा, सन्तकबीर नगर ।

धनघटा थाना क्षेत्र के मकदूमपुर में रविवार को लोहे की सरिया सीधा करते समय 52 वर्षीय राजगीर हाई वोल्टेज विद्युत की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था मे उसे सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से राजगीर का परिवार गहरे सदमे में डूब गया। परिजनों के आग्रह पर धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम मनकुपुर निवासी 52 वर्षीय रामचन्दर राजगीर का कार्य करता था। रविवार को वह मकदूमपुर गांव में एक मकान का छत लगाने के लिए सरिया काटने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह एक सरिया सीधा करने लगा तभी ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट विद्युत के तार से सरिया छू गया। विद्युत की चपेट में आने से वह मौके पर बेदम होकर गिर पड़ा। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने शोर मचाया। आनन फानन में उसे सीएचसी हैंसर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से राजगीर के परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। मनकुपुर गांव में मातम फैल गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल में पहुंच गए। अस्पताल में स्वजनों की चीख पुकार सुनकर लोगो की आंखे नम हो गयी। मृतका के भाई बाबुराम ने शव का पीएम कराने हेतु पुलिस से मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...