मार्ग दुर्घटना में 1 युवक की मौत, एक घायल ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के मलौली गाँव के पास मार्ग दुर्घटना में एक युवक कि उस समय मौत हो गई जब युवक बाइक से अपने घर एक युवक के साथ रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने जा रहा था.
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कटया गाँव निवासी राजेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र उम्र 17वर्ष व महेन्द्र पुत्र टीकोरी के साथ बाइक द्वारा रिश्तेदारी में शादी में सरीक होने के लिए घर से निकला जैसे ही राम जानकी मार्ग पर स्थित मलौली गाँव के पास पहुंचा सामने से तेज गति से आ रही पिकप कि चपेट में आ गया पिकप कि ठोकर से दोनो बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गये. आस – पास के लोगो एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी मलौली भेजा. जहाँ डाक्टरो ने जाचोपरान्त राजेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र को मृतक घोषित कर दिया और महेन्द्र पुत्र टीकोरी कि हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया.मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया.
इस घटना से जहाँ मृतक के गाँव में शोक कि लहर व्याप्त है. वही परिवार जनो का रो रो कर बुरा हाल है.
