विधानसभा मटेरा के ग्राम सभा नरसिंहडीहा में चौपाल कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता संवाद संपन्न।
ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
उत्तर प्रदेश- बहराइच।
विधानसभा मटेरा के ग्राम सभा नरसिंहडीहा में पूर्व चेयरमैन एवं मटेरा विधानसभा 284 से विधायक पद के संभावित प्रत्याशी राजेश निगम की उपस्थिति में भव्य चौपाल कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों, संगठन की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
श्री निगम ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
चौपाल कार्यक्रम में पूर्व सभासद कमलेश आर्य, मंडल उपाध्यक्ष केवल किशोर मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजलाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष केशवराम जायसवाल, मंडल मंत्री उमेश कुमार, मंडल मंत्री धर्मवीर वर्मा, सेक्टर प्रमुख बरसाती लाल कश्यप, बूथ अध्यक्ष धनीराम वर्मा, प्रधान विजय वर्मा, प्रधान कलीम खान, दीन दयाल गुप्ता, वेद प्रकाश वर्मा, सेक्टर प्रमुख अवधेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। श्री निगम ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का समापन जनसंपर्क एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ हुआ।।।।।
