आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

वार्षिक परीक्षा में टापर छात्रों को किया गया पुरस्कृत।

0

धनघटा-  संतकबीर नगर ।

खण्ड शिक्षा क्षेत्र पौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बगही में सोमवार को वार्षिक परीक्षा में टॉपर छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अभिभावकों के बीच आयोजित पुरस्कार व अंक पत्र वितरण कार्यक्रम में छात्रों के चेहरों पर उल्लास का माहौल था। परीक्षा में अव्वल छात्रों ने गुरुजनों व अभिभावकों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विपिन कुमार ने कहा कि पुरस्कार पाये बच्चों को आगे की कक्षाओं में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन और अभिभावकों के स्वागत से शुरू हुआ।

इस मौके पर एमसीसी अध्यक्ष सुदर्शन यादव ने परीक्षा में टॉपर छात्र छात्राओं व सर्वोत्तम अंक के तहत निपुण हुए छात्र छात्राओ को अंकपत्र, कापी, पेन, देकर हौसला अफजाई किया। पुरस्कार पाने वाले कक्षा 5 की आचल, शिवागी, श्रेया,कक्षा 4 की शिवानी, अंशू, रानू, कक्षा 3 में दीक्षा, प्रिया, ममता, कक्षा 2 मे अन्नया, रिया 2, कक्षा 1मे अविनाशव काव्या को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रधानाध्यापक विपिन कुमार ने सभी अतिथियाें का आभार प्रकट किया और बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षक मुकेश कुमार गुप्ता, मुस्तार अहमद राजन प्रकाश पांडेय, कामिनी,रेखा यादव आदि अन्य अभिभावक गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story