अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हालत चिंताजनक !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच !
रिसिया कस्बा चौकी क्षेत्र के भोखारा-रिसिया मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोखारा गांव से मोटरसाइकिल से रिसिया बाजार आ रहे बाइक सवार को परेवा खान-भोखारा गांव के मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में सरस्वती नगर रिसिया निवासी रविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को चिचड़ी मार्ग स्थित विटाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घायल के पुत्र प्रमोद सिंह ने बताया कि उनके पिता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
