उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट – 2025 की लिखित परीक्षा को लेकर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का ASP ने किया निरीक्षण।
संतकबीर नगर-
उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट – 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनाँक 25 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआर इण्टर कॉलेज, एचआरपीजी कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल से सम्बन्धित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । सभी अधिकारीगण पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें ।
