मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु।
Oplus_131072
संतकबीर नगर-
मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष-2026-27 हेतु जनपद – सन्त कबीर नगर के शहरी/नगरीय क्षेत्र के नवयुवक/नवयुवतियों को माटीकला (कुम्हारी) से सम्बन्धित व्यवसायिक गतिविधियों जैसे- खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद (प्रेशर कुकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप प्लेट आदि) व भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर टाईल्स, रूफ, टाईल्स, लैट्रिंग पैन पाइप, वास बेसिन) एवं सजावटी समान (गुलदस्ता, गमला लैम्प आदि) के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऋण आवेदन पत्रों की मांग की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए। इस योजना में आवेदक को रू0-10.00 लाख तक ऋण राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से कराने की व्यवस्था है। परियोजना लागत में कार्यशील पूंजी को छोड़कर पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान (सब्सिडी) राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य है। स्वरोजगार हेतु इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत विभाग की वेबसाईट upmatikala.gov.in पर आनलाईन तथा कार्यालय कार्यदिवस में उपस्थित होकर निम्न प्रपत्र जैसे :- फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा करके आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, पुरानी तहसील, बैंक चौराहा, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर से प्राप्त कर सकते है।

