ट्रक की ठोकर से ऑटो में सवार महिला की मौत, 5 गंभीर ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
जनपद संत कबीर नगर अन्तर्गत धनघटा थाना क्षेत्र के दूल्हापार चौराहे के निकट रामजानकी मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार 35 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। वही ऑटो में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में दो बच्चे शामिल है। घायलो को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम एक ऑटो सवारी भरकर धनघटा से पौली की तरफ जा रहा था। ऑटो में कुल छह लोग सवार थे। ऑटो अभी दूल्हापार के निकट पहुंचा था तभी पौली से धनघटा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को चपेट में ले लिया। ट्रक की ठोकर लगने से ऑटो सड़क पर पलट गया। इस घटना में मायके से घर परसहर गांव लौट रही 35 वर्षीय कमरुन्निशा पत्नी मोहम्मद रईस की मौत हो गयी। जब कि ऑटो में सवार दूल्हापार चकिया निवासी राजन, विश्वनाथपुर निवासी रागिनी व उसके दो छोटे बच्चे, महसो बस्ती निवासी सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
