तंत्र-मंत्र के ‘मायाजाल’ का भंडाफोड़ ! मेंहदावल पुलिस ने दबोचे ठगों के 3 शातिर ‘तांत्रिक’, बाग में चल रही थी मंगलसूत्र की गुप्त डील!
संत कबीर नगर।
भोली-भाली महिलाओं को तंत्र-मंत्र और सोने की सफाई के झांसे में लेकर उनकी जिंदगी भर की कमाई डकारने वाले एक बेहद शातिर और कुख्यात अंतर्जनपदीय गिरोह का मेंहदावल पुलिस ने पूरी तरह से खात्मा कर दिया है! पुलिस ने घेराबंदी करके बाग से ३ ऐसे ‘सफेदपोश’ ठगों को गिरफ्तार किया है, जो पलक झपकते ही लोगों के जेवरात गायब कर देते थे।
पुलिस कप्तान संदीप कुमार मीना के कड़े तेवरों, एएसपी सुशील कुमार सिंह के सटीक मार्गदर्शन और सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह के सुपर विजन में मेंहदावल पुलिस की स्पेशल टीम ने इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
प्रेमा स्कूल के पास बाग में ‘रेड’: रंगेहाथ दबोचे गए ठग!
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने प्रेमा स्कूल के पश्चिम कांटे मोड़ के पास स्थित घने बाग को चारों तरफ से घेर लिया। वहाँ यह शातिर गैंग ठगी के सोने के मंगलसूत्र को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने एक झटके में धावा बोलकर मौके से इन तीनों अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया:-
1.अरविंद कुमार (मास्टरमाइंड, निवासी रमवापुर कुसरुखुर्द)।
2. विकास (सह-आरोपी, निवासी रमवापुर कुसरुखुर्द)।
3. विनोद वर्मा (माल ठिकाने लगाने वाला, निवासी भिटवा)।
बरामदगी की बड़ी लिस्ट:- ठगों के पास और निशानदेही पर पुलिस ने 14,००० रुपये नगद, चमचमाता हुआ पीली धातु का मंगलसूत्र और ३ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एक गैंग, तीन वारदातें: खुल गए सारे राज!
पुलिस की कड़ाई के आगे शातिर ठगों ने घुटने टेक दिए और एक के बाद एक ३ सनसनीखेज वारदातों को कबूल कर लिया:
वारदात 1 (गौसपुर गोरखल): १५ फरवरी २०२६ को इन ठगों ने सोना साफ करने वाले ‘साबुन’ का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला और एक अन्य महिला के सोने के जेवर पार कर दिए थे।
– वारदात 2 (भगौसा में सेंधमारी):* २० फरवरी २०२६ को इस गैंग ने बेलहरकला के एक घर की दीवार लांघकर सेंधमारी की और सोने-चांदी के झुमके व पाँयजेब उड़ा दिए थे।
– वारदात 3 (मधईपुर में तंत्र-मंत्र का खेल): १० जून २०२६ को अरविंद और विकास ने तंत्र-मंत्र का ऐसा खौफनाक मायाजाल बुना कि एक महिला डर गई और उसने अपना कीमती मंगलसूत्र और नगदी इनके हवाले कर दी।
सीधे कोर्ट के लिए रवाना, बीएनएस की संगीन धाराएं लागू ।
अपराधियों के इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने इनके खिलाफ नए कानून के तहत BNS की धारा 318(4), 319(2), 317(2), 305ए, 331(4) और 316(2) के तहत शिकंजा कस दिया है।
इस ‘सुपर कॉप’ टीम ने मारी बाजी –
इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों की हर तरफ तारीफ हो रही है:-
– उ0 नि0 श्री आशुतोष मणि त्रिपाठी (टीम लीडर)।
– हे0 का0 अरविन्द कुशवाहा ।
– का0 चन्दन कुमार यादव ।
– रि0 का0 गौरव दुबे ।
– रि0 का0 पीयूष तिवारी ।
मेंहदावल पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं जनता ने राहत की सांस ली है!
