स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं की भूमिका पर प्रो. डी.आर. यादव ने प्रकाश डाला।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच-
रिसिया गायत्री विद्यापीठ पी0 जी0 कालेज में हर घर तिरंगा अभियान महाविद्यालय के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका” रखा गया, जिसमें गायत्री विद्यापीठ पी0 जी0 कालेज महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में इसी विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0. डी.आर. यादव ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में युवाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना देश को आजादी मिलना संभव नहीं था। उन्होंने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान और राजेंद्र लाहिड़ी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन युवाओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम किसी एक वर्ग का आंदोलन नहीं था, बल्कि समाज के हर वर्ग ने इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पवन कुमार वर्मा, डेविड कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
