संत कबीर नगर- सोनार जगेगा तभी उसका हक मिलेगा – श्याम सुंदर वर्मा (पूर्व चेयरमैन) ।
– एकजुटता से होगी स्वर्णकार के ताकत की पहचान: अरविन्द स्वर्णकार ।
संतकबीर नगर।
सोनार स्वर्णकार समाज जब तक जागेगा नहीं तब तक उसको हक नहीं मिल सकता है।यह तभी संभव है जब आपसी मतभेद को भूला अपने हक के लिए एकजुट होंगे।उक्त बाते गुरुवार की देर शाम को खलीलाबाद में हनुमान वर्मा की दुकान पर आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने सजातीय बंधूओं को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सोनार समाज किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है।सिर्फ अपने समाज के लोगों को एक मंच पर एक बैठने की आवश्यकता है।तभी राजनीतिक दल सोनार समाज के महत्व को समझेंगे।बैठक को संबोधित करते विशिष्ठ अतिथि अरविन्द स्वर्णकार ने कहा है कि सोनार समाज ने अब अंगड़ाई लिया है।अपने हक को पाने के जागा है।की लड़ाई लड़ने का हुंकार भरा है।सजातीय बंधुओं को एक सूत्र में बंध कर एकता को मजबूत करने के लिए दल से ऊपर उठ कर कार्य करने की जरूरत है।अपने समाज के लोगों के सुख दुख में शामिल हो कर उनके मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है।अध्यक्षीय संबोधन में हनुमान वर्मा ने कहा कि हमें अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी।इसके लिए हम सभी को आपसी रागद्वेष को भूल कर एक सूत्र में बंध कर कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अन्य समाज को राजनीत पार्टियां भागीदारी देती हैं।उसी तरह से सोनार समाज को भी मिलना चाहिए।व्यापार को लेकर प्रतिद्वंदिता रखें लेकिन अपने हक की लड़ाई के लिए एक आवाज सभी लोग एक हो कर आवाज को बुलंद करें।बैठक का संचालन राजू वर्मा ने किया।बैठक में बबलू वर्मा,विजय वर्मा,दिनेश वर्मा,पप्पू वर्मा,सोनू वर्मा,हलदर वर्मा, सुजीत वर्मा,राजेश वर्मा,सुशील वर्मा,बुद्धि सागर वर्मा,कन्हैया वर्मा,सूरज वर्मा,मन्नू वर्मा,रवि वर्मा, आलोक वर्मा मौजूद रहे।

