संत कबीर नगर में गोवंश की हत्या का आरोप, विश्व हिंदू महासंघ ने DM से की बुलडोजर कार्रवाई की मांग ।
संत कबीर नगर-
राष्ट्रीय खेल दिवस के ठीक बाद जिले से गो-रक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। विश्व हिंदू महासंघ (गौ रक्षा प्रकोष्ठ) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर धनघटा क्षेत्र में हुई कथित गोवंश हत्या पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है आरोप ?
संगठन के प्रदेश मंत्री भगवा बाबा श्याम नारायण तिवारी ‘श्यामू‘ द्वारा दिनांक 22/09/2026 को दिए गए पत्र में कहा गया है कि –
10 सितंबर 2026 की देर रात, धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम भैली (राजस्व गांव आमहवा सांझो) में एक 6 माह के बछड़े को, जो दरवाजे पर बंधा था, चुराकर उसकी हत्या कर दी गई। यह कृत्य नृशंसता और क्रूरतापूर्ण है जिसकी घोर निंदा की जाती है।
पत्र में तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए प्रशासन से मांग की गई है कि आरोपियों के घरों पर नियमानुसार बुलडोजर की कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ऐसे कृत्यों से समाज में रोष है और मनोबल तोड़ने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू महासंघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन की प्रतिलिपि सूचना के लिए पुलिस अधीक्षक को भी दी गई है !
