संत कबीर नगर जनपद न्यायालय परिसर के वाहन स्टैंड की नीलामी 18 अगस्त को, जानिए पूरी प्रक्रिया और नियम।
संत कबीर नगर-
जिला न्यायालय, संत कबीर नगर के नजरअमृत अनुभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2027 (सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक) के लिए न्यायालय परिसर में स्थित वाहन स्टैंड (Parking Stand) के ठेके की नीलामी की सूचना जारी कर दी गई है। यह नीलामी माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा गठित नीलामी समिति की उपस्थिति में संपन्न होगी।
नीलामी से जुड़े मुख्य विवरण-
नीलामी की तिथि व समय: 18 अगस्त 2026 को सायं 04:30 बजे।
स्थान: न्यायालय भवन के भूतल में स्थित सभागार, संत कबीर नगरअनुबंध की अवधि:
सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक (शेष वित्तीय वर्ष के लिए)।
न्यूनतम शुरुआती बोली: ₹2,80,000/- (दो लाख अस्सी हजार रुपये) से प्रारंभ होगी।
धरोहर राशि (Security Deposit): ₹28,000/- (नकद जमा करनी होगी)।
महत्वपूर्ण तिथियां व निर्देश-
दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि: इच्छुक व्यक्ति को अपनी धरोहर राशि (₹28,000/-), आवेदन पत्र, आधार कार्ड, पहचान-पत्र और निवास प्रमाण-पत्र के साथ 14 अगस्त 2026 को सायं 04:30 बजे तक जनपद न्यायालय के नजरअमृत अनुभाग में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
शर्तें प्राप्त करने का स्थान-
इच्छुक व्यक्ति कार्यालय अवधि में केन्द्रीय नजरअमृत से वाहन स्टैंड की नीलामी की विस्तृत शर्तें प्राप्त कर सकते हैं।
लेन-देन का माध्यम –
नीलामी से संबंधित जमा की जाने वाली सभी धनशियां केवल नकद (Cash) स्वीकार की जाएंगी; किसी भी प्रकार का चेक, ड्राफ्ट या बिल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ठेकेदारों के लिए विशेष चेतावनी ।
न्यायालय परिसर संत कबीर नगर में पूर्व में आवंटित ठेकों से संबंधित यदि किसी भी ठेकेदार या उसके परिवार के सदस्यों/प्रतिनिधि का कोई भी बकाया धन शेष है, तो उन्हें नीलामी में भाग लेने का अधिकार नहीं होगा।
यदि नियम के विरुद्ध कोई ऐसा व्यक्ति ठेका प्राप्त कर लेता है, तो जानकारी होने पर ठेका तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा और वाहन स्टैंड की पुनः बोली कराई जाएगी।ं
नीलामी में किसी भी प्रकार के परिवर्तन, विवाद या निर्णय का अंतिम अधिकार माननीय जनपद न्यायाधीश, संत कबीर नगर के पास सुरक्षित रहेगा।
