संतकबीर नगर- धनघटा। पुल के नीचे मिला बाइक सवार युवक का शव।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के हैसर बाजार, डेबरी मार्ग पर रामजंगला गांव के पास शुक्रवार को पुल के नीचे युवक का शव गांव वालों ने देखा। शोर मचाए तो तमाम लोग वहां पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दिए। पुलिस उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली गई जहां देखने के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जगदीशपुर गांव निवासी 20 वर्षीय बलिराम पुत्र सतई हैसर बाजार में एक टेंट हाउस पर काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से करीब 11:00 बजे अपने घर जा रहा था। जब वह रमजंगला के करीब पहुंचा तो अज्ञात कारणों से सड़क के नीचे पुल के पास जाकर गिर गया। पूरी रात युवक वही पर पड़ा रहा। सुबह जब लोग देखे तो शोर मचाए मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गई। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने बलिराम को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं तो कुछ दूसरी शंका जाहिर कर रहे हैं। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
