छुट्टी पर घर आये पीएसी जवान को मनबढ़ों ने किया लुहुलुहान
Oplus_131072
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
छुट्टी पर घर धनघटा आये पीएसी जवान को गांव के मनबढो ने लाठी डंडे व रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना शनिवार देर रात की है। गंभीर रूप से घायल पीएसी जवान को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
आजमगढ़ में तैनात पीएसी जवान अमित कुमार मिश्र पुत्र कैलाश चंद्र मिश्र कुछ दिन पूर्व वह अवकाश पर घर आए हुए थे। शनिवार की देर रात जब गांव के बाहर गए हुए थे उसी समय उनके गांव के रहने वाले कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, डंडों व लोहे के राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था मे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर नहीं उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
