रोटैक्ट क्लब संतकबीर नगर ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जिला मुख्यालय से लेकर विद्यालयों में गूंजे राष्ट्रगीत।
रोटैक्ट क्लब संतकबीरनगर ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जिला मुख्यालय से लेकर विद्यालयों में गूंजे राष्ट्रगीत।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रोटैक्ट क्लब संतकबीरनगर की अध्यक्षा राजिया अंसारी के नेतृत्व में जिले भर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के साथ ही बच्चों और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए रोटैक्ट क्लब की अध्यक्षा राजिया अंसारी ने भारत स्काउट गाइड संस्था, संतकबीरनगर के मुख्यालय पर गरिमामयी माहौल में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने जनपद में आयोजित अन्य विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की इसी कड़ी में रोटैक्ट क्लब की टीम आदर्श प्राथमिक विद्यालय डिघा पहुँची जहा प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेनू अग्रहरी,व समस्त विद्यालय स्टाफ और नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति के गीत गाकर सबका मन मोह लिया।
इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार और रोटैक्ट क्लब के सदस्यों ने मिलकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

प्रमुख सहभागिता –
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रोटैक्ट क्लब की अध्यक्षा राजिया अंसारी, मंत्री निधि तिवारी सहित क्लब के अन्य सम्मानित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। उनके इस सराहनीय प्रयासों और सामाजिक सहभागिता की स्थानीय नागरिकों एवं बुद्धजीवियों ने खुले कंठ से प्रशंसा की है।

