प्रधानमंत्री मोदी पर किये गये अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन।
हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की गईं अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 14 मई 2026 को उत्तर प्रदेश अंतर्गत संतकबीरनगर जिला में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा जिलाधिकारी को भारत के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सांसद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु एक शिकायती पत्र दिया गया।

आपको बताते चले कि जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्षा नीतू सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है और इससे करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक सांसद एवं जनप्रतिनिधि से सदैव संयमित, मर्यादित एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है, किन्तु इस प्रकार की बयानबाजी लोकतंत्र की गरिमा को आहत करने वाली है। इस घटना को लेकर आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग किया कि मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग न कर सके और अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
