आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की राहत किट।

0

प्रभावित ग्रामों का ट्रैक्टर से किया भ्रमण।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 20 अगस्त।

जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने मिहींपुरवा क्षेत्र के गुलरहिया गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह व बलहा विधायक सरोज सोनकर के साथ 75 बाढ़ प्रभावित महिला एवं पुरुषों को राहत किट वितरित की तथा प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना।

राहत वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूरा जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। यदि जलस्तर में पुनः वृद्धि होती है तो प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

राहत वितरण के उपरांत प्रभारी मंत्री ने ट्रैक्टर से बाढ़ के पानी से घिरे गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जलभराव एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि मिहींपुरवा क्षेत्र के छः मजरों के बारह पुरवे बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। हालांकि वर्तमान में जलस्तर घटने से बाढ़ का पानी गांवों से निकलना शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। वहीं खेतों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, विधायक बलहा प्रतिनिधि आलोक जिंदल, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष संजय मौर्या, भूरे प्रसाद मौर्य, प्रधान प्रीतम निषाद व राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जायसवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story