मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, 700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास- मेहंदावल विधायक अनिल त्रिपाठी।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –
जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जनपद में प्रशासनिक और राजनीतिक तैयारियां जोरों पर हैं। संत कबीर नगर जनपद की विधानसभा मेहदावल और विधानसभा खलीलाबाद—दोनों विधानसभाओं की संयुक्त रैली आयोजित की जा रही है।
इस संबंध में मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले एक वर्ष के अंदर इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों, नगर पंचायतों के विकास कार्यों और अन्य विभागीय कार्यों समेत विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का होगा तोहफा-
विभागों द्वारा तैयार की जा रही अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
हालांकि, अनुमान जताया जा रहा है कि इस बार 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 201विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इसे जनपद के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय बताया है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी धनराशि की परियोजनाओं का एक साथ लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है।
