मुख्यमंत्री के थाना धनघटा अन्तर्गत बैजूनाथ धाम मंदिर में प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग कर ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारीगण को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश ।
संत कबीर नगर-
आज दिनाँक 26.04.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्तरुप से थाना धनघटा अन्तर्गत बैजूनाथ धाम मंदिर के प्रांगण में मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस / पीएसी बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी । ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान जनपद एवं गैर जनपद से ड्यूटी हेतु आये पुलिस / पीएसी बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को वीवीआईपी के उच्चतम सुरक्षा श्रेणी को देखते हुए अत्यन्त सतर्कता पूर्वक रहकर ड्यूटी करने व रूट व्यवस्था के बारें में बिन्दुवार बताकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए भिन्न-भिन्न प्वाइंटो पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटीयों, कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं सेफ हाउस, हेलीपैड, रुट व्यवस्था आदि रास्तों पर आवागमन आदि के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इसके उपरान्त सुरक्षा व्यवस्था में लगे सम्पूर्ण पुलिस / पीएसी बल द्वारा अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर रिहर्सल किया गया ।
उक्त ब्रीफिंग के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित गैर जनपद से आये हुए राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
