मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत डीआईजी, डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 18 जुलाई।
जनपद बहराइच में तहसील महसी वि.ख. तेजवापुर के ग्राम बेड़नापुर के रामलीला ग्राउण्ड के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संभावित जनपद आगमन के दृष्टिगत डीआईजी देवी पाटन मण्डल अशोक कुमार, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, उप जिलाधिकारी महसी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
तहसील महसी वि.ख. तेजवापुर के ग्राम बेड़नापुर के रामलीला ग्राउण्ड में डीआईजी, डीएम व एसपी ने संभावित कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, मंच एवं पण्डाल, पार्किंग, बैरीकेडिंग, आवागमन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी चिन्हित स्थानों पर आर्कषक ढंग से सजावट करायी जाय। इसके साथ-साथ जन कल्याणकारी प्रदर्शनी लगाये जाने का भी निर्देश दिये गये।
डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय जिससे किसी को पानी इत्यादि की कमी न हो। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित होर्डिंग्स व बैनर आकर्षक ढंग से लगाये जायें। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल के समुचित साफ-सफाई व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करे।
डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों, मीडिया व अधिकारियों तथा कार्यक्रम में आने वाले अन्य वाहनों के लिए पार्किंग के बेहतर प्रबन्ध किये जायें तथा साइनेज बोर्ड भी लगवाये जायें।
