महाराजा सुहेलदेव विजय उत्सव के अन्तिम बही काव्यधारा

0

*महाराजा सुहेलदेव विजय उत्सव के अन्तिम बही काव्यधारा*

 

*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*

 *आज का भारत लाइव*

बहराइच 25 मई। महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव समापन दिवस के अवसर पर रविार देर शाम महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल (चित्तौरा) परिसर में विशाल कवि सम्मेलन एवं महाराजा सुहेलदेव जीवन चरित्र आधारित परिचर्चा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला पर्यटन-संस्कृति परिषद बहराइच से जुड़े अधिकारियों के अलावा हज़ारों की संख्या में श्रोता, आस्थावानजन, नागरिक उपस्थित रहे। कवियों ने महाराजा सुहेलदेव के विजयी यशस्वी गाथा का गान देर रात तक करते रहे और राष्ट्रीय शंखनाद करने का आवाहन किया।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए साहित्यकार लेखक व कवि रमेश चंद्र तिवारी, कवि राघवेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ कवि शैलेंद्र मिश्र, वरिष्ठ इतिहासकार गोपाल शुक्ल, राष्ट्रवादी कवि गुलाब चंद्र जायसवाल, युवा कवि धीरज पांडेय, ग़ज़ल गीत के हस्ताक्षर प्रतीक पांडेय द्वारा विदेशी आक्रांताओं से भारतीय सांस्कृति व विरासत की रक्षा करने वाले भारतवर्ष के इतिहास में मध्यकाल की 11वीं शती में उत्तर प्रदेश के बहराइच के प्रतापी महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं पराक्रम तथा संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के रूप विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से विजय प्राप्म करने के कौशल पर आधारित काव्यपाठ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने उपस्थित लोगो से नशा मुक्त समाज बनाये जाने का आवाहन किया। आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रवादी विचारक संत बाबा मुरारी दास उपाख्य मिहरज ध्वज जी ने कहा कि भारत की अखंडता को अक्षुण बनाये रखने का काम महाराजा सुहेलदेव ने किया इसलिए उनके नाम के प्रति सम्मान व्यक्त करना हर भारतीय का दायित्व है। मुख्य अतिथि सदस्य गो सेवा आयोग (उ.प्र.) राजेश सिंह सेंगर ने कहा कि देश धर्म की रक्षा के लिए महाराजा सुहेलदेव ने जो अपना योगदान दिया वह वर्तमान व आने वाली पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है।

कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष पाण्डेय व प्रशान्त बाजपेयी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, प्रमुख रूप से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, सुहेलदेव सेवा समिति के अध्यक्ष यशवेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव दिलीप कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, पर्यावरणविद डॉ पंकज श्रीवास्तव, स्वामी विष्णुदेवाचार्य जी महाराज, समाजसेवी हरीश चंद्र गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल रूपानी, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रोता, कवि, साहित्यकार एवं आमजन मौजूद रहे। समापन अवसर पर जिले के अधिकारियों ने साहित्यकार व कवियों को अंगवस्त्र पहनाकर व चित्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...