के.बी. पेट्रोलियम डिगिहा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच 25 अप्रैल।
जनपद में विशेषकर नगर क्षेत्र में डीज़ल एवं पेट्रोल आपूर्ति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के साथ डिगिहा स्थित के.बी. पेट्रोलियम का औचक निरीक्षण कर प्रोपराईटर मनीष मातनहेलिया से डीज़ल एवं पेट्रोल की प्राप्ति एवं वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। श्री मातनहेलिया ने डीएम व एसपी को बताया कि उनके पेट्रोल पम्प पर डीज़ल के पम्प फ्रन्ट एरिया में स्थापित हैं। इस लिए नगरवासियों की सुविधा को देखते हुए पिछले कुछ दिनों में उनके द्वारा डीज़ल नहीं मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की ओर बड़े वाहनों द्वारा डीज़ल लेने से छोटे वाहनों को पेट्रोल लेने में असुविधा होती है।
जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के सम्बन्ध में श्री मातनहेलिया ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण घाघरा पुल का संचालन बन्द होने के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के ट्रांसपोर्ट वाहनों को जहां पहले 04 घण्टे का समय लगता था वहीं अब लगभग 07 घण्टे में वाहन पहुंच पाते हैं। उन्होंने डीएम व एसपी को बताया कि पिछली रात को 20 हज़ार लीटर पेट्रोल मंगवाया था। जिसका वितरण हो रहा है। डीएम ने श्री मातनहेलिया से अपेक्षा की जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार आमजन को वितरण किया जाय। वितरण कार्य में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। डीएम ने कहा कि पेट्रोलपम्प पर आने वाले 02 पहिया वाहनों को हेल्मेट पहनने के लिए जागरूक भी करें।
