जनता दरबार में नहीं, जनता के द्वार पर पहुंच रहे डॉ. शिवेंद्र ठाकुर ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
अहिरन पुरवा | मटेरा विधानसभा-284 !
मटेरा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों जनसंपर्क की एक अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। जहां आमतौर पर नेता जनता की समस्याएं सुनने के लिए किसी कार्यालय या निर्धारित स्थान पर जनता दरबार लगाते हैं, वहीं डॉ. शिवेंद्र ठाकुर ने जनसंपर्क का तरीका ही बदल दिया है।
“जिसकी समस्या, उसी का घर—वहीं लगेगा जनता दरबार” के संदेश के साथ डॉ. शिवेंद्र ठाकुर लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। अहिरन पुरवा समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वे गरीब, बेसहारा, बुजुर्गों, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
खास बात यह है कि समस्या लेकर जनता को उनके पास आने का इंतजार नहीं कराया जा रहा, बल्कि वे खुद जनता के घर पहुंचकर उसकी परेशानी सुन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि बनने से पहले ही जिस तरह डॉ. शिवेंद्र ठाकुर क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं, वह जनसंपर्क का अलग उदाहरण है।
डॉ. शिवेंद्र ठाकुर का कहना है कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनता के बीच रहकर उसकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना है। इसी सोच के साथ वे लगातार मटेरा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

न कार्यालय की दूरी, न बड़े मंच की जरूरत—जिस घर में समस्या है, वही डॉ. शिवेंद्र ठाकुर का जनता दरबार बन रहा है।
मटेरा विधानसभा-284 में युवा, शिक्षित और जमीनी स्तर पर सक्रिय चेहरे के रूप में डॉ. शिवेंद्र ठाकुर की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
