जनसंख्या विस्फोट पर छात्रों ने रखे विचार, शिप्रा तिवारी ने हासिल किया प्रथम स्थान ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच
गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज, रिसिया-बहराइच में ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत जनसंख्या विस्फोट विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के संयोजन में हुआ, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव और भविष्य की चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता में शिप्रा तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कशिश, सोनू चौहान, रवि वर्मा, सूरज वर्मा और शिवांशु कश्यप सहित कई छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या वर्तमान समय में चिंता का विषय है। यदि समय रहते इस दिशा में जागरूकता और प्रभावी प्रयास नहीं किए गए तो भविष्य में यह गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक विषयों पर जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, प्रो. डॉ. दया राम यादव, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नंदन श्रीवास्तव, राजेश्वर प्रसाद और रविंद्र श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
