आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

जनपदीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृति प्रतियोगिता का सांसद ने किया शुभारम्भ।

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 05 अक्टूबर।

श्री शंकर इंटर कॉलेज, नानपारा के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 75वीं जनपदीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृति प्रतियोगिता का शुभारम्भ सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के साथ दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. गोंड ने जूनियर एवं सब-जूनियर बालक वर्ग की 100 दौड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्द्धन किया तथा हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को झण्डी दिखाई। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा सांसद श्री गोंड को सलामी दी गयी। साथ ही आसमान में गुब्बारा छोड़कर हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ. गोंड ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। डॉ. गोंड ने कहा कि खेल के मैदान हमें हार कर जीतने का सबक देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में जीतने से ज्यादा महत्व अच्छी खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना है। सांसद ने सभी प्रतिभागियों को स्पोर्टस मैंन स्प्रिट के साथ आयोजन में शामिल होने की सीख दी। को मजबूत करते हैं। सांसद डॉ. गोंड ने सभी प्रतिभागियों को खेलो, आगे बढ़ो और बहराइच का नाम रोशन करो का मंत्र देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला क्रीडा अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक व अध्यक्ष प्रबंध कारिणी समिति श्री शंकर इण्टर कालेज नानपारा अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story