गोरखपुर - हरपुर बुदहट पुलिस की शानदार पहल, घरेलू विवाद में बिखरते हुए परिवार को टूटने से बचाया।
हरपुर- बुदहट ।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरैना में एक घरेलू मामला इतना तूल पकड़ लिया कि घर टूटने की कगार पर आ पहुंचा। आज दिनांक05/06/026 को थाना हरपुर बुदहट पर ग्राम पंचायत सुरैना निवासी मनसा देवी ने अपने पति सुजीत कुमार और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। घरेलू बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई जिसके तहत पुलिस और मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों परिवारों को समझाया बुझाया गया जिससे दोनों पक्ष आपसी कड़वाहट को भुलाकर फिर से साथ रहने को तैयार हो गए।आपको बता दें कि हरपुर बुदहट पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से एक बिखरता हुआ परिवार टूटने से बच गया।
