फर्जी पुलिस बन शादी का झांसा देने,फर्जी शादी व बंधक बनाकर धन उगाही करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश।
6 पुरुष व 1 महिला गिरफ्तार , 1,66,600 रुपये व फर्जी दस्तावेज बरामद।
गोरखपुर -
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष चिलुआताल मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/26 धारा 308(5),122(2) भान्यसं0 मे गैंग के वांछित अभियुक्तगण 1. अंकुर सिंह 2. राजू शर्मा 3.धीरेन्द्र यादव उर्फ टुनटुन 4. रवि चौधरी 5. मुन्ना जायसवाल 6. नवमी शर्मा 7. शैला देवी को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 1,66,600 रुपये नगद, 02 अदद कूटरचित पुलिस परिचय पत्र व 02 अदद आधार कार्ड बरामद किया गया । जिसके बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
