दानवीर भामाशाह की जयंती पर ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट करदाता प्रशस्ति पत्र से सम्मानित!

0

संत कबीर नगर ।

स्वतंत्रता के पुरोधा और उदारता के अद्वितीय प्रतीक दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को आज जनपद में ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में बेहद भव्यता के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार ने की, जबकि मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और व्यापारी नेताओं द्वारा दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

# मुख्य वक्ताओं ने कहा:- “व्यापारियों के प्रेरणास्रोत हैं भामाशाह” ।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमिश्नर राज्य कर (खंड 1) राजेश पाण्डेय ने कुशल संचालन करते हुए कर प्रणाली पर प्रकाश डाला। इस दौरान व्यापारिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों— श्रवण अग्रहरि, विनीत चड्ढा, अमित जैन, सर्वदानंद पाण्डेय एवं विनोद कुमार रूंगटा ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि दानवीर भामाशाह का त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा आज के व्यापारियों और पूरे समाज के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है।

सरकार व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध:- विधायक ।

# विधायक मेहदावल (अनिल कुमार त्रिपाठी):- उन्होंने समस्त व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और कर प्रणाली को और आसान बनाने के लिए लागू किए जा रहे GST 2.0 सुधारों तथा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना सहायता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

# विधायक धनघटा (गणेश चंद्र चौहान):- उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में अपना सब कुछ दान कर देने वाले भामाशाह का इतिहास अद्वितीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान के जरिए स्थानीय व्यापार को मजबूत करने पर जोर दिया।

# जिलाधिकारी (आलोक कुमार):- उन्होंने माननीय विधायकों का आभार जताते हुए कहा कि संकट की घड़ी में भामाशाह द्वारा किया गया सर्वस्व दान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है।

# जनपद के ये उत्कृष्ट करदाता हुए सम्मानित – 

राज्य कर विभाग द्वारा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले जनपद के सर्वश्रेष्ठ करदाताओं को जिलाधिकारी और माननीय विधायकों के कर-कमलों द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:- 

 # किसान ट्रेडर्स ।

 # अवधेश कुमार शर्मा ।

 # रमेश चन्द्र पाण्डेय ।

 # सीवी के आर इंटरप्राइजेज ।

 # अंकित सिंह ।

 # नवदुर्गा ट्रेडर्स ।

 # वैभव एसोसिएट्स ।

 # विनोद कुमार रूंगटा ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और ODOP प्रदर्शनी रहीं आकर्षण का केंद्र-

इस खास मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों की एक खूबसूरत प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही, महेश मौर्या एवं साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए लोकगायन ने कार्यक्रम में समां बांध दिया और समां बेहद उत्साहवर्धक रहा।

विशेष नोट:- उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार पाण्डेय ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि आज के डिजिटल युग में पंजीकरण से लेकर टैक्स जमा करने तक की सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी हैं, जिससे व्यापारियों को अब किसी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...