जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण।
# जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए, जेल परिसर व बैरकों की साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान – मा0 जनपद न्यायाधीश।
# अधिकारीगण ने बैरकों का निरीक्षण तथा जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि में साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं/व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
# जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार परिसर में किया गया वृक्षारोपण।
संत कबीर नगर ।
जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी व जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया गया। जिला जज, डीएम व एसपी द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण ने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया गया। मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भोजनालय की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि की गुणवत्ता ठीक पाई गई।

