गो माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने और बिजली ओवरलोड की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने दिया ज्ञापन ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 28 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला अध्यक्ष आत्मक तिवारी के नेतृत्व में संतकबीरनगर जिले में प्रशासन और विद्युत विभाग को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए हैं। इन ज्ञापनों के माध्यम से गो माता को आधिकारिक रूप से ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने और मगहर कड़ाई मिल (MKM) फीडर पर ओवरलोड व बिजली कटौती की गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है।

* मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ को संबोधित ज्ञापन (जिलाधिकारी महोदय, संतकबीरनगर के माध्यम से) में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गो माता का स्थान सर्वोच्च एवं पूजनीय है।
* गोवंश से प्राप्त पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र) स्वास्थ्य, भूमि की उर्वरता और पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत संजीवी समान हैं।
* यूनियन ने मांग की है कि प्रदेश सरकार इस जनभावना का सम्मान करते हुए गो माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए विशेष प्रस्ताव पारित करे और केंद्र सरकार को प्रेषित करे। साथ ही सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के स्थायी संरक्षण, उचित खान-पान और चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
* जिलाधिकारी / अधिशासी अभियंता महोदय, विद्युत विभाग, खलीलाबाद, संतकबीरनगर को दिए गए दूसरे ज्ञापन में मगहर कड़ाई मिल (MKM) फीडर पर भीषण गर्मी में मनमाने तरीके से हो रही बिजली कटौती का मुद्दा उठाया गया है।
* इस कटौती से मोहिउद्दीनपुर, इस्लाम नगर, मोहम्मदपुर कटार, अशरफबाद, पड़रिया, रसूलपुर, भैसहिया, बयारा को डरी, गड़सरपार, नीचीरा, महाथान, भरपुरवा और एसओडीओ क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित हो रहे हैं।
* यूनियन ने समस्या के समाधान हेतु सुझाव दिया है कि यदि “Town-2” का आधा लोड “Industrial Area Town-3” फीडर पर शिफ्ट कर दिया जाए, तो MKM फीडर के ओवरलोड की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा, ज्ञापन में जे०ई० फरहान अली को शहर के चार्ज से मुक्त करने की भी मांग की गई है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार में मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारी से संपर्क साध कर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिये।
