कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्बन्धी जनपदीय कॉन्फ्रेस का हुआ आयोजन।
संतकबीर नगर ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्बन्धी जनपदीय कॉन्फ्रेस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सालयों, सरकारी एवं प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मी, उद्योग विभाग से विभिन्न उद्योगो एवं व्यापार मण्डल से प्रतिनिधि एवं महिलाएं, माध्यमिक शिक्षा से विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं अध्यापकगण एवं एच0आर0पी0जी0 कालेज से छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों एवं माध्यमिक शिक्षा के प्रतिभागियों ने उक्त सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में प्रकाश डाला।

उक्त कान्फ्रेस में उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बोधित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के बारे में प्रकाश डालते हुए उससे सम्बन्धित विभिन्न कानूनों एवं कार्यक्रमों के बारे में प्रकाश डाला गया, जिसमें पोश एक्ट-2013, पोक्सो एक्ट-2012, सभी थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से बताया।
जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। जिससे वह सशक्त होकर समाज में अपना योगदान दे सके।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, स्वास्थ्य विभाग से डॉ0 मुबारक अली, पंचायती राज से प्रदीप त्रिपाठी व जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारी व पुलिस विभाग के महिला प्रकोष्ठ से उपनिरीक्षक इरशाद अहमद आदि उपस्थिति रहे।
