सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।
# अधीक्षक ने बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक।
सहजनवां- गोरखपुर ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपरौली में आज पल्स पोलियो अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा ने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर बीसीपीएम, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (HS) एवं डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को बनाए रखने के लिए हर बच्चे तक खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अभियान के तहत 0-5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर तथा बूथों पर पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य टीमों को निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।
डब्ल्यूएचओ मॉनिटर ने भी अभियान की तैयारियों का जायजा लिया और टीम के प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो खुराक दिलवाकर राष्ट्र के स्वस्थ भविष्य में योगदान दें।
