चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच
थाना रिसिया पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय, हेड कांस्टेबल मुकेश, देवेंद्र कुमार, विजय कुमार एवं अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों इस्लाम खां निवासी मंसूर पुरवा, डिहवा, अब्दुल कादिर निवासी भगवानपुर कटघरा, रामपाल निवासी गोदनी बसही तथा हरिश्चन्द्र निवासी गोदनी बसही को गिरफ्तार किया।
- गिरफ्तारी के बाद सभी वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
