चकनाली पर दबंगों का कब्जा व हल्का लेखपाल द्वारा सही ढंग से पैमाईश ना करने का पीड़िता ने लगाया आरोप।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 04 मई 2026 पीड़िता अपनी नल का पानी चेकनाली में गिराने तथा दबंगों द्वारा चेकनाली पर कब्जा करने तथा हल्का लेखपाल द्वारा विपक्षी से मिलकर सही पैमाईश ना करने का पीड़िता ने लगाया आरोप जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र।
आपको बताते चलें कि पीड़िता कमलावती पत्नी तुलसी साकिन कँवलदह तहसील मेहदावल थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर नगर की निवासिनी है। विपक्षी गुलाब पुत्र इम्तियाज हुसैन साकिन मंझरिया पठान तहसील मेहदावल जिला संत कबीर नगर है। जो कि सरकस दबंग किसम का व्यक्ति है। पीड़िता अपने बैनामाशुदा जमीन गाटा सं0 – 42 में मकान बनवाकर निवास करती है। पीड़िता के गाटा के सामने गए 134 जो चकनाली की भूमि है।
पीड़िता के घर का पानी अपने चक गिराता है। विपक्षी का अगल-बगल का भूमि नहीं है। फिर भी दबंगई के बल पर पीड़िता को परेशान करने के नियत से बराबर घर पर आकर गाली-गुप्ता देता है। नल का पानी रोक दिया है। हल्का लेखपाल भी विपक्षी से मिले है विपक्षी से रुपए लेकर उन्हीं का पक्ष लेते है।
जिससे प्रार्थिनी को दिक्कत का सामना करना पड रहा है।
विपक्षी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने हेतु सक्षम अधिकारी को आदेशित करने की कृपा करे।
